करनाल 17 सितम्बर, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 21, 22 व 23 सितम्बर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के लिए लिपिक की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण आयोजित करने के लिए 19 फ्लाईंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। परीक्षा का समय 21 सितम्बर को सायंकालीन सत्र के दौरान सायं 4.30 बजे सायं 6 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार 22 सितम्बर व 23 सितम्बर को प्रात:कालीन व सायंकालीन दोनों सत्र में परीक्षा होगी। परीक्षा में प्रात:कालीन सत्र का समय प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में सायं 4.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा।
बॉक्स:- इन केन्द्रों में होगी परीक्षा, 19 फलाईंग ऑफिसरों की रहेगी कड़ी नजर।
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लडक़ों वाला), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड़ (लडक़ों वाला), डीएवी पीजी कॉलेज ब्लॉक ए व बी, एसडी सीनियर सै०स्कूल रेलवे रोड करनाल, एसडी मॉडल सीनियर सै०स्कूल रेलवे रोड करनाल में ब्लॉक ए व बी सैंटर, डीएवी गल्र्स वरि०मा०विद्यालय नजदीक कर्ण ताल, जैन गल्र्ज सीनियर सैकेंड्री स्कूल रेलवे रोड करनाल, राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड करनाल, गुरू नानक खालसा कॉलेज ब्लॉक ए व बी सैंटर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल, एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल हांसी रोड करनाल, एसबीएस सीनियर सैकेंड्री स्कूल रेलवे रोड करनाल ब्लॉक ए व बी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पे्रम नगर करनाल, राजकीय उच्च विद्यालय प्रेम नगर करनाल, एसडी बाल मंदिर सी.सै. स्कूल रामनगर करनाल, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म करनाल, वीपी इंटरनेशनल स्कूल नजदीक पुलिस लाईन कैथल रोड करनाल, दून इंटरनेशनल स्कूल चिड़ाव मोड करनाल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल ब्लॉक ए व बी, गुरू नानक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयाल सिंह कॉलोनी करनाल, एसडी आदर्श सी.सै. स्कूल मंदिर मार्ग करनाल, गुरू हरिकिशन पब्लिक स्कूल सैक्टर 13 करनाल, प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी करनाल, दयाल सिंह कॉलेज करनाल ब्लॉक ए व बी, ओपीएस विद्या मंदिर सैक्टर 13 करनाल ब्लॉक ए व बी, पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 14 करनाल ब्लॉक ए व बी, प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 करनाल ब्लॉक ए व बी तथा टैगोर बाल निकेतन सी.सै. स्कूल सैक्टर 6 करनाल ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
इसी प्रकार पारस पब्लिक सी.सै. स्कूल निर्मल विहार सैक्टर 6 करनाल, वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 के पीछे, प्रकाश पब्लिक स्कूल फूसगढ़ रोड करनाल, विजेता पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 करनाल, आरएस पब्लिक स्कूल मीरा घाटी करनाल ब्लॉक ए व बी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन ब्लॉक ए व बी, राईजंग सन पब्लिक स्कूल मधुबन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सैक्टर 7 करनाल ब्लॉक ए व बी, संत कबीर पब्लिक स्कूल सैक्टर 8 करनाल, सैंट थैरेसा कॉन्वेंट सी.सै. स्कूल करनाल ब्लॉक ए व बी, आदर्श पब्लिक स्कूल नजदीक आईटीआई करनाल ब्लॉक ए व बी, निशान पब्लिक स्कूल दनियालपुर रोड करनाल, ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल दनियालपुर रोड करनाल, निर्मल पब्लिक स्कूल सी.सै. स्कूल आईटीआई चौक करनाल, श्रीराम चरित मानस सी.सै. स्कूल वसंत विहार करनाल, डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल इंद्री रोड करनाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन करनाल, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मॉडल टाऊन करनाल, श्री हरिकिशन प्रणामी पब्लिक स्कूल कुंजपुरा रोड मॉडल टाऊन करनाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल नजदीक कर्णलेक ब्लॉक ए व बी, डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल नीलोखेड़ी, एसडीएमएन विद्या मंदिर नीलोखेड़ी ब्लॉक ए व बी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा ब्लॉक ए व बी, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, दि सैंचुरी स्कूल घरौंडा ब्लॉक ए व बी तथा ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अराईपुरा रोड घरौंडा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
Post Now India Post Now India