Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए 40 प्रतिशत अनुदान राशि पर सोलर इन्वर्टर चार्जर की योजना शुरू की है

हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए 40 प्रतिशत अनुदान राशि पर सोलर इन्वर्टर चार्जर की योजना शुरू की है

करनाल 7 जून: अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए 40 प्रतिशत अनुदान राशि पर सोलर इन्वर्टर चार्जर की योजना शुरू की है। सोलर इन्र्वटर चार्जर लगवाने के इच्छुक लाभार्थी द्वारा हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित समय अवधि के दौरान प्राप्त सभी लाभार्थियों के आवेदनों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पहले से ही लगे 600-800 वॉट इन्र्वटर पर बैट्री को चार्ज करने हेतु 300 वॉट के सोलर पैनल के साथ 20 एम्पेयर का चार्ज कन्ट्रोलर, जिसकी कुल कीमत 15000 रुपये है, 40 प्रतिशत की अनुदान राशि पर कुल 9000 रूपये में उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 1000-1800 वॉट इन्र्वटर पर डबल बैटरी 12 वोल्ट डारयेक्ट करन्ट 120-180 एम्पेयर को चार्ज करने हेतु 500 वोट के सोलर पैनल के साथ 30 एम्पेयर का चार्ज कन्ट्रोलर, जिसकी कुल कीमत 22000 रुपये है, 40 प्रतिशत की अनुदान राशि पर कुल 12000 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यह संयंत्र पर्यावरण अनुरूप व प्रदूषण रहित है और इस योजना को अपनाने से इन्र्वटरों की बैटरी को बिजली से चार्ज करने की समस्या सामाप्त होगी तथा बिजली के बिलों में बचत होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *