कैथल, 5 मार्च: हरियाणा के मुख्य निवार्चनअधिकारी श्री राजीव रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विधानसभा क्षेत्रानुसार सैक्टर अधिकारी का चयन करें। सैक्टर अधिकारी उन व्यक्तियों को चयनित किया जाए, जिसे नवीनतम तकनीक का पूरा ज्ञान हो। सैक्टर अधिकारियों चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने हेतू विशेष प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री राजीव रंजन मंगलवार को वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2019 के दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 10-12 पोलिंग बुथ पर एक सैक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जाए। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा डैशबोर्ड पर यह सैक्टर अधिकारी स्मार्ट मोबाईल से ऑनलाईन रिपोर्टिंग करेंगे। चुनाव के दौरान पोलिंग मैटरियल किट देने तथा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सामान लेने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष जागरूकता अभियान से युवा मतदाताओं में जागरूकता आई है और पूरे प्रदेश के 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं ने अपने मत बनवाने के लिए आवेदन दिए हैं। सभी नए मतदाताओं के मत बनाने का कार्य 10 दिन के अंदर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ नए मत बनाने व संशोधन के कार्य को खुद निगरानी करके संपन्न करवाएं, ताकि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा अनुसार सभी पोलिंग बुथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। सभी अधिकारी संबंधित बुथों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा अवश्य लें। दिव्यांगों के लिए स्पैशल रैंप बनाए जाएं, ताकि उनको मतदान के समय मतदान करने में कोई समस्या न हो। प्रीजाईडिंग अधिकारियों की भी विशेष ट्रेनिंग करवाई जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप संपन्न हो सके।
वीडियो कांफ्रैंसिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी बुथों पर खुद जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें। जिला में 70 सैक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा 10 सैक्टर अधिकारी रिजर्व रखे जाएंगे। जिला में 18 से 19 वर्ष के 3601 नए मतदाताओं ने मत बनाने के लिए आवेदन दिए हैं। मतदाता सूची में आए 27 नए मतदाताओं के लॉजिकल एैरर दुरूस्त किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के बाद जिला के मतदाताओं को आह्वान किया कि वे जिला में स्थापित1950 टोलफ्री नंबर पर कॉल करके अपने मत के बारे पुष्टि करें कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नही। इसके अलावा वे अपने मत से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, संजय कुमार, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, चुनाव कानूनगो शमशेर, सुदेश, रमेश, प्रदीप कुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India

