कुरुक्षेत्र: सामान्य जनता के सहयोग से हरियाणा पुलिस के जवानो द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा आज पलवल की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को भोजन कराया गया और साथ ही उनके दांतों की जांच कर उन्हें पेस्ट और ब्रश आदि वितरित किये गए. हरियाणा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के निदेशक और रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देश, मार्गदर्शन और नेतृत्व के साथ पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र आस्था मोदी जी के पर्यवेक्षण में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र ने एक वर्ष से अधिक समय पूर्ण कर लिया है. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा और उपप्रधान राज पंवार ने सयुंक्त रूप से बताया कि रोटी बैंक का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद को उसके घर जाकर भोजन उपलब्ध कराया जाए. आज विशेष रूप से दम्पति डॉक्टर माधविका मदान और डॉक्टर मनीष मदान ने जरूरतमदं बच्चों को निशुल्क दांतों का परीक्षण कर उन्हें आवशयक देखभाल के गुर सिखाये और पेस्ट के साथ ब्रश वितरित किये. इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, उप प्रधान योगशिक्षिका राज पंवार, डॉक्टर मनीष मदान, डॉक्टर माधविका मदान, लक्षबीर सिंह, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे.
Post Now India Post Now India