कुरुक्षेत्र 13 फरवरी नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सबसे पहले थानेसर हल्के के लोगों को दिया गया।
वे बुधवार को देर सायं नगर परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को चैक वितरित करने के उपरांत बोल रही थी। इससे पहले नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने अशोक कुमार, रामदिया, बलबीर कौर, सोहन लाल, पम्मी, गुड्डïी, जयपाल, कमलेश, पूर्णचंद सहित 20 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे। इसके अलावा 20 प्रार्थियों को प्रथम किश्त और 15 लोगों को द्वितीय किश्त के स्वीकृति पत्र सौंपे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थानेसर हल्के में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हरियाणा में सबसे पहले दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के नियमानुसार अभी भी योग्य प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना आवेदन जमा करवा सकते है। जिन लोगों की छते कडिय़ों की है और जो किराए पर रह रहे है वह भी इस योजना के तहत अपना आवेदन जमा करवा सकते है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की नींव वर्ष 2015 में रखी गई थी, यह योजना वर्ष 2022 तक चलेगी। इस योजना का शुभारम्भ 20 नवम्बर 2016 को प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस योजना को भारतीय क्षेत्रिय सरंचना के आधार पर ग्रामीण और शहरी दो भागों में विभाजित किया गया है। इस योजना का उदेश्य में भारत में ग्रामीण इलाकों में कच्चे और असुविधायुक्त घरों में रह रहे लोगों को आधारभूत सुविधाओं से युक्त लगभग 1 करोड़ पक्के घर उपलब्ध करवाना है। इस योजना में लगने वाला खर्च केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस मौके पर प्रोजैक्ट अधिकारी मदन चौहान, सचिव केएल बठला, एमई ईश्वर वर्मा, अजीत योगी, पार्षइ दीपक सिड़ाना, सुनील, बलबीर सिंह, प्रदीप सेठी, धन सिंह गांधी आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India