कैथल, 29 मई: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 10 हजार स्टैंड अलोन एलईडी सोलर स्ट्रीट लाईटें अनुदान पर लगाने का निर्णय लिया है। जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने संबंधित ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाईट लगवाना चाहती है, वे सभी 8650 रुपए की लाभार्थी के हिस्से की राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से एडीसी / सीपीओ कैथल के पक्ष में आगामी तीन दिन यानि 1 जून तक जमा करवा दें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एक सोलर स्ट्रीट लाईट की कुल कीमत 12 हजार 650 रुपए है, जिसमें से 4 हजार रुपए की अनुदान राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि इच्छुक ग्राम पंचायत अपनी डिमांड 3 दिन के अंदर कार्यालय में जमा करवाएं। अधिक जानकारी अपने-अपने संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी या अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Home / Uncategorized / हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 10 हजार स्टैंड अलोन एलईडी सोलर स्ट्रीट लाईटें अनुदान पर लगाने का निर्णय लिया
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India