Breaking News
Home / Gita Mahotsav / हिन्दी में अनुवादित कुरान दे रही है मोहब्बत का पैगाम

हिन्दी में अनुवादित कुरान दे रही है मोहब्बत का पैगाम

कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर (एस) देश-दुनिया को मोहब्बत का संदेश देने के लिए हिन्दी में अनुवादित कुरान को लेकर मुस्लिम सुमदाय के लोग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे हैं। इस समुदाय के लोगों का कहना है कि पवित्र ग्रंथ गीता और कुरान में महोब्बत, अमन व शांति का संदेश निहित है। कुरान ही नहीं, बल्कि किसी भी धर्म की शिक्षा कट्टरवाद, आतंकवाद और मार-काट का संदेश नहीं देती। प्रत्येक धर्म की शिक्षा में महोब्बत, शांति का संदेश ही समाया हुआ है। इसी महोब्बत और अमन के सदेंश  को लेकर सभी धर्मों के प्रतीक माने जाने वाले गीता महोत्सव में अमादिया मुस्लिम जमात इंडिया के अनुयायी देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटको के लिए पहुंचे हैं।

बटाला के गांव कादियान से आए मुबारक शाद व संस्था प्रचारक मोहम्मद आरिफ भट्टी कुरान की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां पहुंचे हैं। अहमइिय्या मुस्लिम जमाअत भारत के अनुयायी मुबारक शाह और मोहम्मद आरिफ ने बातचीत करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध में धर्म की शिक्षा देने के लिए ही अर्जुन को गीता का संदेश दिया। ठीक इसी प्रकार इस्लाम धर्म के पवित्र कुरान में भी महोब्बत और अमन का संदेश दिया है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *