कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हैफड की तरफ से लाडवा अनाज मंडी में सरसों फसल की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, इसलिए किसानों की सुविधा के लिए बकायदा गांव अनुसार शैडयूल जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि हैफड की तरफ से 22 अप्रैल से 4 मई तक का शैडयूल जारी किया है। इस शैडयूल के अनुसार 22 अप्रैल को थानेसर खंड के गांव अजराना कलां, अमरगढ़ मझाड़ा, 23 अप्रैल को अंटेड़ी, बांगड़ो, बारना, 24 अप्रैल को बारवा, बीड़ खेड़ी, बीड़ मथाना, बोडला, छारपुरा, दौलतपुर, धीरपुर, धुराली, 25 व 26 अप्रैल को दुधला व इन गांवों के जो किसान किन्ही कारणों से इन तिथियों को अपनी फसल को मंडी में लेकर नहीं आ सके वह किसान 27 अप्रैल को अपनी सरसों की फसल को बेचने के लिए मंडी में लेकर आ सकते है।
उन्होंने कहा कि शैडयूल के अनुसार 29 अप्रैल को गांव घराड़सी, हरिपुर, हथीरा, इसाकपुर, ईशरगढ़, जालखेड़ी, झरौली, 30 अप्रैल को झिंवरहेड़ी, झिंझरपुर, कनीपला, कड़ामी, कसेरला, खानपुर कोलियां, खेड़ी ब्राहमणा, खेड़ी गादियान, 1 मई को खेड़ी मारकंडा, खेड़ी रामनगर, किलापुर, किरमच, कौलापुर, लुखी, मलिकपुर, 2 मई को मथाना, मरचेहड़ी, मोरथला, मुकुरपुर, पिपली, रामगढ़, रत्न डेरा, 3 मई को सलपानी खुर्द, समानी, शादीपुर, सिरसमा, सोंटी, सुढपुर, उदारसी, उंटशाल के गांव के किसानों की सरसो की फसल को खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन गांवों के जो किसान किन्ही कारणों से इन तिथियों को अपनी फसल को मंडी में लेकर नहीं आ सके वह किसान 4 मई को को अपनी सरसों की फसल को बेचने के लिए मंडी में लेकर आ सकते है।
Post Now India Post Now India