कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हैफड की तरफ से लाडवा अनाज मंडी में सरसों फसल की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, इसलिए किसानों की सुविधा के लिए बकायदा गांव अनुसार शैडयूल जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि हैफड की तरफ से 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक का शैडयूल जारी किया है। इस शैडयूल के अनुसार 15 अप्रैल को शाहबाद खंड के गावं खेड़ी शहीदां, किशनगढ़, लंडी, मदनपुर, मद्दीपुर, महीदुदनपुर, मामू माजरा, मोहनपुर, मोहड़ी, मुगल माजरा, नगला, नलवी, 16 अप्रैल को गांव नायारण गढ़, नौरंग ठरौली, पाडलू, पट्टïी बोरीपुर पट्टïी शहजादपुर, राय माजरा, रायपुर, राम नगर, रत्नगढ़, रावा, सलेमपुर, सराय सुखी, सुलखनी, सुरखपुर, तगरा, तंगौर, 17 अप्रैल को तंगौरी, त्यौड़ा, त्यौड़ी, थडौली, तिगरी, यारा, यारी के गांव के किसानों की सरसो की फसल को खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 18 अप्रैल को इस्माईलाबाद खंड के गांव अजरावर, आनंदपुर, भूस्तला, चम्मू, गोरखा, इस्माईलाबाद, जखवाला, जलबेहड़ा, झांसा, खेड़ी शहीदां, कुम्हार माजरा, मदादो, 19 अप्रैल को माजरी खुर्द, नैसी, सैनी माजरा, शांतिनगर खुर्द/कुरड़ी, शेरगढ़, टबरा, तंगौली, ठसका, ठोल के किसानों की सरसों की फसल को खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान किन्ही कारणों से इन तिथियों को अपनी फसल को मंडी में लेकर नहीं आ सके वह किसान 20 अप्रैल को अपनी सरसों की फसल को बेचने के लिए मंडी में लेकर आ सकते है।
Post Now India Post Now India