Breaking News
Home / Uncategorized / ग़ज़ल संध्या से सजी मैक की शाम, रोली बरुआ की गायकी ने बांधा समां

ग़ज़ल संध्या से सजी मैक की शाम, रोली बरुआ की गायकी ने बांधा समां

हुस्न को चांद जवानी को कंवल कहते हैं, उनकी मूरत नजर आए तो ग़ज़ल कहते हैं, उफ ये मलमल सा तराशा हुआ संगेमरमर सा बदन, देखने वाले इसे ताजमहल कहते हैं, ये ग़ज़ल मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की भरतमुनि रंगशाला में आयोजित ग़ज़ल संध्या में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका रोली बरुआ ने गुनगुनाई। इस अवसर पर सेवानिवृत रेडियो उद्घोषक अनिल भटनागर बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद अध्यक्ष रजनीश ने की। कार्यक्रम में मंच का संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया। ग़ज़ल संध्या से पूर्व ओपन माईक कार्यक्रम में संदीप कुमार ने अपनी कविताओं से समां बांधा। वहीं सुनील ग्रोवर ने गीत सुनाकर माहौल को खुशनूमा बनाया। इसके बाद रोली बरुआ ने तू साचा साहिब मेरा कर्म करे कृपा निहारु सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद रोली ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि सभी श्रोता ग़ज़लों के संमंदर में डूबते चले गए। आज की शाम महक रही है चंदन की तरह, हो गया मन ये गुलाबी खिले सुमन की तरह, जा रे पिया परदेश रे, तुम अपना रंजोगम अपनी परेशानी मुझे दे दो, तुम्हे गम की कसम इस दिल की रवानी मुझे दे दो आदि ग़ज़लों के माध्यम से सभी को मदमस्त कर दिया। सुर और शब्दों के दरिया में गजल के चाहने वालों ने जमकर डुबकी लगाई। एक के बाद एक ग़ज़लों का सुरूर चढ़ता गया। ग़ज़लों में दोस्ती से शुरू हुई बात जब मोहब्बत तक पहुंची तो महफिल को चार चांद लग गए। वहीं हम तो हैं परदेश में देश में निकला होगा चांद, क्या सह गई किसी की नजर कुछ पूछिए जैसी ग़ज़लों ने सभी को भावुक भी कर दिया। रोली बरुआ ने श्रोताओ को कजरी सुनाकर माहौल में नया रंग भरा। बरसन लागी बदरिया सावन की मेरी कारी चुनरिया भीज गई,, चरखा मेरा चरखला और दमादम मस्त कलंदर ने खूब तालियां बटौरी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि अनिल भटनागर ने सभी को सम्बोंधित करते हुए कहा कि संगीत मानव के लिए प्राण है। जन्म से लेकर मृत्यू तक व्यक्ति के जीवन में संगीत का विशेष महत्व रहता है। ऐसे में ग़ज़ल गायकी से जब शाम में रंग भरे जाएं तो वास्तव में संगीत के महत्व का बोध हो जाता है। अंत में सभी कलाकारों का धन्यवाद किया गया तथा रोली बरुआ को सम्मानित किया गया। वहीं मैक के कार्यालय प्रमुख धर्मपाल गुगलानी ने मुख्यअतिथि को तुलसी का पौधा भेंट किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *