Breaking News
Home / Uncategorized / 1-30 जून तक बाल श्रम को रोकने हेतु चलाया जाएगा बचपन बचाओ आदोलंन

1-30 जून तक बाल श्रम को रोकने हेतु चलाया जाएगा बचपन बचाओ आदोलंन

आज दिनांक 12.06.2019 को ब्लॉक कलायत में बालश्रम को रोकने हेतु निरिक्षण किया गया। दिनांक 10.06.2019 को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बाल श्रम को रोकने हेतु मीटिंग हुई । जिसके तहत एक टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा जिला कैथल में बाल श्रम को रोकने हेतु 1-30 जून तक अभियान चलाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीजा ने बताया कि जिले में बाल श्रम को रोकने हेतु एक टीम का गठन किया गया है। टीम में जिला बाल सरक्षंण इकाई से प्रोक्ेटशन आफिसर , श्रम विभाग,पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है। बाल श्रम को रोकने हेतु एक्शप प्लान बनाया गया है जिसमें सभी ब्लाकों का निरिक्षण किया जाएगा। आज ब्लॉक कलायत में बाल श्रम को रोकने हेतु निरिक्षण किया गया। जिला बाल सरक्षंण से नियुक्त प्रोक्ेटशन आफिसर श्री राजीव के द्वारा बताया गया कि दिनांक 1-30 जून तक बाल श्रम को रोकने हेतु बचपन बचाओं आदोलन चलाया जा रही हैै जिसके तहत सभी ब्लाकों में निरिक्षण किया जा रहा है। निरिक्षण के दौरान यदि कोई बच्चा पाया जाता है तो मौजूदा दुकानदार को चेतावनी दी जाती है कि बच्चों से कार्य करवाना कानूनी जुर्म है अगर आपकी दंुकान पर यह बच्चा दोबारा काम करता पाया गया तो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान यदि कोई गभंींर मामला पाया जाता है तो बाल कल्याण समिति के द्वारा एफ0आई0आर0 के आदेश भी दिए जा सकते है। ब्लॉक कलायत में आज कई दुकान ,होटल, फैक्टरीयों पर निरिक्षण किया। इस मौके पर बाल सरक्षंण से सोनू शर्मा, बाल कल्याण समिति से कृष्ण लाल,श्रम विभाग से पवन कुमार, तथा पुलिस विभाग से ए0एस0आई0 नसीब सिंह व हेड कास्टेबल नरेश कुमार मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *