Breaking News
Home / Uncategorized / 10 करोड रूपये की लागत से बनने वाले डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा: रामफल सिंह

10 करोड रूपये की लागत से बनने वाले डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा: रामफल सिंह

करनाल 16 जून: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में करनाल की जनता को विकासात्कम कार्यों को लेकर बडे-बडे प्रोजेक्टों की सौगात मिली, जिसके फलस्वरूप करनाल शहर का स्वरूप बदला-बदला नजर आ रहा है। बिजली पानी की समस्या का निदान, चौडी-चौडी सडक़ों का निर्माण, शहर के सौंदर्यकरण के लिए कर्णताल व कर्ण पार्क का जीर्णोद्वार, सुंदर पार्क तथा पार्कों में ओपन जिम, बरसाती पानी की निकासी का स्थाई समाधान करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है। विकास कार्यों की इसी कडी में करनाल शहर के मध्यम में स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर चौक के नजदीक करीब 10 करोड रूपये की लागत से बनने वाले डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम(विकास सदन) का निर्माण करवाया जाना शामिल है जोकि आगामी 30 सितम्बर तक पूर्णरूप से बनकर तैयार हो जाएगा।

पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता रामफल सिंह के अनुसार करनाल शहर में अम्बेडकर चौंक के पास बनाये जा रहे विकास सदन (डॉ0 मंगल सैन सभागार) की प्रमुख विशेषताएं ये हैं कि यह विकास सदन कुल 2.39 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। जिसमें ऑडिटोरियम का कुल कवर्ड एरिया 4297.93 स्कवेयर मीटर है। इस भवन का सभागार तथा सभी सूटस वातानुकुलित होगें। इसमें 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त इसमें 6 सूटस, 1 वीआईपी लाँज, 2 ग्रीन रूम टायलेट सुविधा के साथ उपलब्ध होगें। इस भवन के भूतल पर 1 रसोई घर, 1 डाईनिंग रूम, 1 मीटिंग हॉल व लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। इस भवन में फायर फलाईटिंग व फायर अलार्म का भी प्रावधान किया गया है। इस बिल्डिंग के बाहर लगभग 200 गाडिय़ां खड़ी करने के लिए पार्किंग भी बनाई जा रही है तथा इसमें एंट्री गेट, एक्जिट गेट का अलग-अलग प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस भवन का सभागार ऑडियो-वीडियो से भी सुसज्जित होगा। यह भवन प्रशासन द्वारा की जाने वाली मीटिग, सेमिनार व जिला के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बैठकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस सभागार में बैठने की क्षमता अभी तक करनाल में बने सभागारों से ज्यादा होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *