कुरुक्षेत्र 25 मार्च। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 31 मार्च 2019 को हरियाणा सर्विस कमीशन (एचसीएस)की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 10 से 12 और सायं 3 से 5 बजे तक के 2 सत्रों में होगी। इस परीक्षा के लिए चंडीगढ सहित हरियाणा के 9 जिलों में कुल 448 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है।
वे सोमवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में एचसीएस की परीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले चंडीगढ से 31 मार्च को होने वाली एचसीएस परीक्षा को लेकर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के आदेशानुसार 31 मार्च को 2 सत्रों में एचसीएस की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न करवाया जाना है। इस परीक्षा को लेकर प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर में बनाएं गए परीक्षा केन्द्रों के लिए 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए एचसीएस अधिकारी सतबीर कुण्डू और अमरदीप की डयूटी लगाई गई है, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एजेसियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे, जैमर और फ्रिकसिंग टीम नियुक्त की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अंदर एडमीट कार्ड और पहचान पत्र ले जाने की इजाजत दी जाएगी और सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार यादव के आदेशानुसार जिलों में आईपीएस और सीनियर एचपीएस अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा। सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास धारा 144 के आदेश जारी रहेंगे, हर परीक्षा केन्द्र पर महिला पुलिस सहित 10 पुलिस कर्मियों की नियुक्ती की जाएगी, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष्ज्ञ पुलिस बल निुयक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी डयूटी मैजिस्ट्रेट आपसी तालमेल के साथ परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएंगे। इस मौके पर एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India