Breaking News
Home / Social / 10 मार्च को ब्याना में विशाल रक्तदान शिविर

10 मार्च को ब्याना में विशाल रक्तदान शिविर

इंद्री। थैलिसिमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विशाल रक्तदान शिविर 10 मार्च को गांव ब्याना के पंचायत घर में लगाया जाएगा। शिविर के संयोजक सुखबीर शर्मा व कपिल किशोर ने बताया क‌ि गांव ब्याना के पंचायत घर में रक्तदान शिविर 10 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया क‌ि 18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति शिविर में आकर रक्तदान कर सकता है। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच ममता रानी, डॉ. संजय कुमार, महेंद्रपाल गोयल आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *