Breaking News
Home / Uncategorized / 10 गांव को बाढ़ से राहत देने के लिए ड्रेन के विस्तारीकरण कार्य पर खर्च होगा 5 करोड़ 25 लाख: फुलिया

10 गांव को बाढ़ से राहत देने के लिए ड्रेन के विस्तारीकरण कार्य पर खर्च होगा 5 करोड़ 25 लाख: फुलिया

पिहोवा 11 जनवरी। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से लोगों को बाढ़ और पानी की निकासी की समस्या से निजात दिलवाने के लिए ड्रेनों के विस्तारीकरण,पूलों के निर्माण और ड्रेनों के पिचिंग कार्य किए जा रहे है। इतना ही नहीं इस्माईलाबाद क्षेत्र में हर वर्ष बाढ के पानी की चपेट में आने वाले करीब 10 गांवों के हजारों लोगों को राहत देने के लिए ड्रेन की लम्बाई 10 हजार फुट बढ़ाई जाएगी। इस कार्य पर 5 करोड 25 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया शुक्रवार को गांव संधौली और इस्माईलाबाद के पास ड्रेन सहित अन्य  निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने के  उपरांत सिचंाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सबसे पहले गांव संधौली में ड्रेन और पुलों के निर्माण कार्य तथा गांव इस्माईलाबाद के पास ड्रेन निर्माण कार्य की साईटस को चैक किया। उन्होंने कहा कि गांव संधौली और आस-पास के क्षेत्र को बाढ़ व बरसाती पानी से राहत देने के लिए ड्रेन की पिचिंग और दो नए पुलों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस स्थल पर ड्रेन की पिचिंग के कार्य पर एक करोड 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि गांव संधौली में ही दो पुलों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है, दोनों पुलों का भी नवनिर्माण किया जाएगा। इन दोनों पुलों के निर्माण कार्य पर करीब एक करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त ने इस्माईलाबाद क्षेत्र में बाढ़ और बरसाती पानी से करीब 10 गांव के हजारों लोगों को छुुटकारा दिलवाने के उद्देश्य से सिचंाई विभाग योजना के कार्य स्थल को जांचा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से इस्माईलाबाद क्षेत्र में ड्रेन की लम्बाई 17 हजार 230 से बढाकार 27हजार 230 फुट कर दी जाएगी। इस प्रकार इस ड्रेन की लम्बाई करीब 10 हजार फुट बढ़ाई जाएगी। इस परियोजना पर राज्य सरकार की तरफ से 5 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगाी।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से लोगों को राहत देने और समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से ही सिचंाई विभाग की इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत होगी। सभी लोग इन परियोजनाओं में बढ़चढ़ कर सहयोग देंगे। प्रशासन की तरफ से निर्माण सामग्री पर पूरी तरह निगरानी रखी जाएगी और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ काम करेंगे। इस मामलें में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *