Breaking News
Home / Uncategorized / 11 फरवरी को पंचायत भवन में होगी जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिकायतों का निपटान: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

11 फरवरी को पंचायत भवन में होगी जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिकायतों का निपटान: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

करनाल 7 फरवरी, जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 11 फरवरी को प्रात: 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। बैठक में कष्ट निवारण समिति के सभी सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यगण भाग लेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में अध्यक्ष के सामने विभिन्न विभागों से संबंधित 10 मामले रखे जाएंगे। संबंधित विभाग व शिकायतकर्ता तक बैठक की सूचना भेजी जा चुकी है ताकि शिकायतकर्ता समय पर पहुंच कर अपने मामले का निपटान करवा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *