Breaking News
Home / Uncategorized / 17 मार्च से 23 मार्च तक जल संरक्षण सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

17 मार्च से 23 मार्च तक जल संरक्षण सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

कैथल, 2 मार्च: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आगामी 17 मार्च से 23 मार्च तक जल संरक्षण सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत प्राधिकरण द्वारा विभिन्न गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयं सेवक लोगों को जल के महत्व व जल संरक्षण के बारे में जागरूक करेंगे।

        जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री मैनपाल रामावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा जल संरक्षण विषय पर 17 मार्च को चंदाना, 18 मार्च को टीक, 19 मार्च को खरक पांडवा, 20 मार्च को नरवल, 21 मार्च को सौंथा, 22 मार्च को भैणी माजरा तथा 23 मार्च को गढी गांव में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता गुरुदेव सिंह, संजीव मोदगिल, राजरमन दिक्षित, सतीश शर्मा, निशा देवी, धीरज शर्मा, देवेंद्र सिंह, व पराविधिक स्वयं सेवक फतेह सिंह, निर्मला, सुनीता, नीलम, संदीप शर्मा व ऊषा देवी लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *