कुरुक्षेत्र 18 अगस्त। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर को श्रीमद्भागवत गीता की जन्मस्थली व अर्जुन की कर्मस्थली के रूप में जाना जाता है। महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को यहीं पर गीता का उपदेश दिया था। दावा किया जा रहा है विश्व का एक मात्र स्थान ज्योतिसर होगा जहा पर पर्यटकों को अब गीता के उपदेश लाइट एन्ड साउंड लेजर शो के माध्यम से देखने और सुनने को मिलेगा। इस शो में पानी के फवारे भी चलेंगे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस लाइट एन्ड साउंड लेजर शो का उद्घाटन करेंगे। ऐसा माना जाता है कि ज्योतिसर के इस वट वृक्ष के पास ही भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश दिया था। पर्यटक इस बात को देखने और जानने के लिए आते है कि आखिर महाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था और किस जगह पर श्री मद्भागवत गीता का उपदेश भगवान श्रीकृष्ण ने दिया था। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को मलाल रहता था कि ज्योतिसर के दर्शन करने आने पर वो गीता के उपदेश को सुन नही पाए। जिसे दुनिया कर्म के सिद्धांत के तौर पर जानती है। इसी कमी को पूरा करते हुए हरियाणा सरकार 8 करोड़ की लागत से ज्योतिसर में लाइट एन्ड साउंड लेजर शो की व्यवस्था कर रही है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को अब गीता के श्लोक लेजर शो के माध्यम से दिव्य रूप में दिखाई और सुनाई पड़ेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी ने कहा कि अब पर्यटकों को उनकी उम्मीद के अनुसार ज्योतिसर में गीता के उपदेश सुनने को मिलेंगे और ये लाइट एंड लेजर शो इतना अदभुत होगा जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 20 अगस्त को पर्यटको के लिए इस लेजर शो का उद्घाटन करेंगे। चौधरी ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से लोगो जहा अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। वही ज्योतिसर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India