कुरुक्षेत्र 27 दिसम्बर आरटीए विभाग ने ओवर लोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने का काम किया है और दिन-रात आरटीए विभाग के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की पैनी निगाहे कुरुक्षेत्र जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले ओवर लोडिड वाहनों पर टिकी रहती है, इन तमाम प्रयासों के चलते ही आरटीए विभाग ने पिछले 20 माह में ओवर लोडिड वाहनों से 8 करोड़ 5 लाख 1 हजार 750 रुपए जुर्माना वसूला है। अहम पहलु यह है कि वर्ष 2018 में 1173 वाहनों के चालान किए और इन वाहन चालकों पर 5 करोड़ 79 लाख 48 हजार 300 रुपए का जुर्माना लगाया है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव अनिश यादव ने वीरवार को देर सायं विशेष बातचीत करते हुए कहा कि आरटीए विभाग के अधिकारियों की विशेष टीमों को कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश करने वाले ओवर लोडिड वाहनों को चैक करने के लिए नियुक्त किया गया है। इन टीमों के अलावा पुलिस विभाग और अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी नियमानुसार कार्रवाई करने में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार ओवर लोडिड वाहनों को किसी भी सूरत में जिले की सीमा से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। जो भी वाहन चालक राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहा है, उसके खिलाफ प्रशासन की तरफ से सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग ने अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2018 तक 929 ओवर लोडिड वाहनों के चालान किए और इन वाहन चालकों से 2 करोड़ 25 लाख 53 हजार 450 रुपए का जुर्माना वसूला है। इसके बाद अप्रैल 2018 से लेकर नवम्बर 2018 तक आरटीए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने और अधिक से मुस्तैदी से कार्रवाई की और दिन-रात चैकिंग करने का काम किया। इन अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण ही पिछले 8 माह में 1173 ओवर लोडिड वाहनों के चालान करने का काम किया। इन वाहन चालकों से 8 माह में ही 3 करोड़ 79 लाख 48 हजार 300 रुपए की राशि का जुर्माना वसूलने का काम किया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार आरटीए विभाग ओवर लोडिड वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रहा है। आरटीए विभाग के अधिकारी भविष्य में भी ओवर लोडिड वाहनों को नियमित रुप से चैक करेंगे और आदेशों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष रुप से कार्रवाई की जा रही है। एडीसी ने कहा कि आरटीए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह और रात्रि के समय विशेष रुप से ओवर लोडिड वाहनों पर नजर रखेंगे, क्योंकि इसी समय ओवर लोडिड वाहनों के चालक जिले की सीमाओं से प्रवेश करने का काम करते है।
किस माह में कितने किए गए चालान
एडीसी अनिश यादव ने कहा कि अप्रैल 2017 में 119 वाहनों के चालान कर 3 लाख 64 हजार 400 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार मई 2017 में 128 वाहनों पर 15 लाख 63 हजार 700 रुपए, जून 2017 में 125 वाहनों पर 26 लाख 94 हजार 950 रुपए, जुलाई 2017 में 100 वाहनों पर 24 लाख 34 हजार 500 रुपए, अगस्त माह में 56 वाहनों पर 14 लाख 55 हजार, सितम्बर माह में 138 वाहनों पर 38 लाख 49 हजार 200, अक्टूबर माह में 113 वाहनों पर 47 लाख 69 हजार 500, नवम्बर माह में 96 वाहनों पर 42 लाख 37 हजार 200, दिसम्बर माह में 28 वाहनों पर 8 लाख 77 हजार, जनवरी 2018 माह में 8 वाहनों पर 30 हजार, फरवरी 2018 माह में 14 वाहनों पर 65 हजार रुपए, मार्च 2018 में 4 वाहनों पर 2 लाख 13 हजार रुपए जुर्माना किया।
8 माह में किए 1173 वाहनों के चालान
एडीसी ने कहा कि अप्रैल 2018 से नवम्बर 2018 तक 1173 वाहनों के चालान किए, इनमें से अप्रैल माह में 100 वाहनों पर 36 लाख 75 हजार 700, मई माह में 137 वाहनों पर 72 लाख 50 हजार 200, जून माह में 211 वाहनों पर 1 करोड़ 4 लाख 61 हजार 100, जुलाई माह में 194 वाहनों पर 1 करोड़ 45 हजार, अगस्त माह में 151 वाहनों पर 85 लाख 21 हजार 500, सितम्बर माह में 158 वाहनों पर 75 लाख 36 हजार 900, अक्टूबर माह में 97 वाहनों पर 48 लाख 4 हजार 300 और नवम्बर 2018 में 125 वाहनों पर 56 लाख 53 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Post Now India Post Now India