कुरुक्षेत्र. स्वामी विवेकानंद जयंती, लोहड़ी, मकर संक्रांति और गुरु पर्व के पावन अवसर पर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में 208वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में मानव मित्र मंडल के प्रधान प्रोफेसर डॉ. राम रतन शर्मा और युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर तेजेन्द्र शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि उपनिदेशक प्रोफेसर हितेंद्र त्यागी ने शिविर की अध्यक्षता की. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के उपप्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश और योग शिक्षिका राज कुमारी पंवार, लक्षबीर सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्रोफेसर डॉ. राम रतन शर्मा ने कहा कि रक्त एक मानव का दूसरे मानव के लिए अमूल्य तोहफा है जो जीवन को बचाने का कार्य करता है. शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा दिए गए अनमोल वचन “उठो जागो और तब तक न रुको जब तक अपने ध्येय को प्राप्त न कर लो” जीवन में अपनाना चाहिए. शिविर के संचालन में दिव्या वर्मा, अक्षय वर्मा, सरबजोत सिंह, विनोद भुक्कल, रजनीकांत, सौरव धीमान, सत्यनारायण वर्मा, जीतेन्द्र मास्टर और कमल सैनी ने विशेष सहयोग किया. इन 45 युवाओं ने किया रक्तदान- विजय कुमार, संजय कुमार, हरदयाल सिंह, दलबीर सिंह, वीरेंदर कुमार, संजीव, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, मोहित, शाम लाल, युवराज सिंह, जसमिंद्र सिंह, करमवीर, नरेंद्र कुमार, सोमनाथ, सुशील, मोहित सैनी, संजीव निरंकारी, मनीष कुमार, योगेश, अजय राणा, विजय पाल, अनिल, अर्जुन सिंह, बलविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, कमल कुमार, पुत्र एवं पिता ने एक साथ मयंक अहलावती और जीतेन्द्र अहलावती, जरनैल, सूबे सिंह, निर्मल सिंह, प्रवीण फूलिया, सुरेश पाल, अभय सिंह, गुलाब सिंह, विक्रम, तरसेम, राकेश कुमार, रामफल, जीतेन्द्र, राकेश कुमार, राजेंद्र सैनी, गौरव आदि ने रक्तदान किया.
Post Now India Post Now India