करनाल 12 जून: 5वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक नई अनाज मंडी करनाल में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनिश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 13 जून से 15 जून तक सैक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण प्रात: 6 से साढ़े 7 बजे तक होगी। इन कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडटस, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को पंतजलि योग समिति तथा आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 19 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक अनाज मंडी करनाल में मुख्य कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल होगी। उन्होंने बताया कि 20 जून को प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक लघु सचिवालय से मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कालेज, गुरूकूल, विश्वविद्यालय, जन साधारण योग संस्थान, पुलिस कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडेट, एन0एस0एस0, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउटस और गाईडस हिस्सा लेंगें। यह मैराथन कर्ण स्टेडियम तक पहुंचेगी।
Post Now India Post Now India