आज दिनांक 23.05.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव बात्ता में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान, पोषण अभियान,के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की । ब्लॉक सुपरवाईजर माया देवी ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने पोषण अभियान के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहर सतुलित मात्रा में लेना चाहिए। उन्होनें बच्चों में पाई जाने वाली कमियों के बारें में विस्तार से बताया तथा उन्हे दूर करने व बेहतर स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी। गर्भवती माताओं को गुड चना, नींबू पानी तथा समय पर टीके लगवाना व फौलिक एसिड की गोलिया देनी चाहिए। इससे बच्चें का स्वास्थ्य ठीक रहता है और बिमारियों से भी बचाव रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी 21 गर्भवती माताओं की गोद भराई भी की गई उन्हे उपहार भी दिए गए। उन्होनें बेटी पढाओं बेटी पढाओं अभियान के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि आज कैथल जिले का लिगांनुपात 940 से पार कर गया है जो कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। आज बेटियां बेटों सें आगे निकलकर देश का नाम रोशन कर रही है। इस अभियान के चलते आज लोग बेटियों का मूल्य समझने लगे है और लोगों की मानसिकता में भी बदलाव आया है कि बेटियां हमारा धन है। इस योजना के तहत बेटियां सुरक्षित भी रहेगी और उनकी पढाई भी अच्छे से हो सकेगी जिससे वह समाज में भी अपनी पहचान बना सके और अपना जीवन सम्मान के साथ जी सकेगी। बेटियां दो परिवारो को जोडती हैै। बेटियों को बचाने और बेटियों को पढाने से देश का सर्वागिणे विकास होगा। बेटियां सब के चेहरे पर मुस्कान ला देेती है जिस घर में बेटियां नहीं होती उस घर में सन्नाटा छाया रहता है। जिला कोर्डिनेटर मिस शिक्षा ने प्रधानमत्रंी मातृत्व वदंना योजना व आपकी बेटी हमारी बेटी के बारें में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ भी दिलवाई गई। जिला बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा, सुपरवाईजर माया देवी, आंगनवाडी वर्कर माया, सतोंष, सगीतां, मनीषा,गुरमीत, दर्शना, पुष्पा व आगंनवाडी हैल्पर रीना,रामदेवी,सुमन , व महिलांएं उपस्थित रहीं।
Post Now India Post Now India