कुरुक्षेत्र, 17 दिसंबर : 22 दिसंबर को 11 बजे कर्ण चौटाला स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज पार्टी कार्यालय में जिला इनेलो के नवनियुक्त प्रधान एवं नगर पार्षद संदीप टेका की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संदीप टेका तथा युवा इनेला के नवनियुक्त जिला प्रधान राजू रामगढ़ रोड़ का पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। दोनों प्रधानों ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी हैं वे उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए परिश्रम करेंगे। बैठक में हिमांशु हन्नी अरोड़ा, हलका थानेसर प्रधान रणबीर बूरा, शाहाबाद हलका प्रधान अमनदीप कांबोज, पिहोवा हलका प्रधान कर्ण सिंह ईशाक, रामकरण काला, शहरी प्रधान विवेक मैहता विक्की, युवा हलका थानेसर के प्रधान राकेश सैनी, नगर पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, सुलतान ब्राह्मण माजरा, किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणधीर मथाना, सुभाष मिर्जापुर, दीपक फौजी, पूर्व पार्षद मन्नू जैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान तून खान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान मास्टर केहर सिंह, लीगल सैल के जिला प्रधान राहुल पूनिया, युवा नेता वेणू शर्मा, रवि खेड़ी, कुलदीप, विनोद, सुधीर गाबा, शुभम, महिला सैल की जिला प्रधान सुरजीत कौर, अशोक गुप्ता, चंद्रभान बाल्मीकि, सतबीर शर्मा सहित बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारी उपस्थिति थे।
नवनियुक्त जिला प्रधान टेका ने सम्मेलन की तैयारी के लिए पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला प्रधान संदीप टेका ने कहा कि 22 दिसंबर को आयोजित युवा संवाद सम्मेलन में जिला भर से लगभग पांच हजार युवा शामिल होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को इस सम्मेलन में लाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। टेका ने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित युवा जन सैलाब यह दर्शा देगा कि हरियाणा का युवा चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, अभय चौटाला तथा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में विश्वास रखता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 1500 युवा इस सम्मेलन में आने सुनिश्चित किए जाएं। टेका ने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। पार्टी ने युवा इनेलो की जिम्मेदारी कर्ण चौटाला को सौंपी है। पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक जिला में युवा संवाद सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में 22 दिसंबर को कर्ण चौटाला इस जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। युवा इनेलो के नवनियुक्त जिला प्रधान राजू रामगढ़ ने भी पार्टी पदाधिकारियों अपील की कि वे युवाओं की इस सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। बैठक को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से गत विधानसभा पार्टी प्रत्याशी रामकरण काला, रणबीर बूरा, कर्ण सिंह ईशाक, रणधीर मथाना, सुरजीत कौर सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
Post Now India Post Now India