Breaking News
Home / Events / 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया

22 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया

कुरुक्षेत्र 8 जून: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि आगामी 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा, इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 3 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होंगे।

उपायुक्त शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि समय रहते अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि समय पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच में दिल्ली के लाल किला में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, यह प्रदर्शनी 15 दिनों तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में गीता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के अंर्तगत 8 दिसंबर को थीम पार्क में करीब 18 हजार बच्चों द्वारा गीता श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक रोजाना भजन संध्या व गीता आरती का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत एनजैडसीसी व स्थानीय एंजेसियों द्वारा गीता विषय पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रसिद्घ भजन गायकों सहित कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। हरियाणा दिवस के दिन 1 नवंबर को ऑन लाईन महाभारत क्विज का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विशाल संत सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें देश व प्रदेश के कोने-कोने से संत पधारेंगे तथा गीता विषय पर जानकारी देंगे। उपायुक्त ने बताया कि 22 नवंबर से 48 कोस की परिधि में गीता टोर्च/ज्योति का आयोजन किया जाएगा जोकि 3 दिसंबर तक चलेगा। उपायुक्त ने बताया कि ब्रह्मïसरोवर के तट पर 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक अंतर्राष्टï्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से शिल्पकार आएंगे।

डीसी ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2019 में जोभी संस्थाएं नि:शुल्क भंडारा लगाना चाहती है, उन्हें केडीबी द्वारा स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा और इसके लिए केडीबी संस्थाओं से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेगा। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा तथा 1 दिसंबर को गीता विषय पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 48 कोस की परिधि में गीता विषय पर नुक्कड नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डीसी ने लाईट एंड साउंड, लाईट, खाने, पार्किंग, साफ-सफाई, बिजली, पानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित विषयों पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में किसी प्रकार की कोई कोताही ना हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, केडीबी के सीईओ एवं शाहबाद के एसडीएम संयम गर्ग, लाडवा एसडीएम एवं नगराधीश अनिल यादव, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *