Breaking News
Home / Uncategorized / 23 अगस्त को अपनी बात में पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. महेश चन्द्र होंगे मुख्यातिथि

23 अगस्त को अपनी बात में पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. महेश चन्द्र होंगे मुख्यातिथि

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित अपनी बात में इस बार राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा मुख्यातिथि होंगे जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभवों को सांझा करेंगे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त को सीनेट हॉल में प्रात: 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा इसकी अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणात्मक भाषण श्रृंखला अपनी बात की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में हर माह एक बड़ी विभूति को विद्यार्थियों से संवाद के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस बार विश्वविद्यालय ने राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा को अपने जीवन के अनुभवों को सांझा करने के लिए आमंत्रित किया है। वे कल्चरल नेशनेलिज़्म एंड अखंड भारत विषय पर अपना व्याख्यान भी देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यातिथि के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *