Breaking News
Home / Uncategorized / 23 अगस्‍त 2019 को प्रातः 11.00 बजे से निदेशक डा. आर.आर.बी.सिंह की अध्‍यक्षता में पेंशन अदालत का भव्‍य आयोजन किया जाएगा

23 अगस्‍त 2019 को प्रातः 11.00 बजे से निदेशक डा. आर.आर.बी.सिंह की अध्‍यक्षता में पेंशन अदालत का भव्‍य आयोजन किया जाएगा

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, करनाल के द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के करनाल स्थित केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्‍यूरो व केन्द्रीय कटाई उपरान्त अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान(सीफेट) लुधियाना, जोनल समन्वय पेंशन ऑथराइजेशन युनिट लुधियाना, केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र हिसार से सेवानिृवत्त सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, करनाल के प्रशासनिक ब्लॉक में स्थित मिनी ऑडिटोरियम में 23 अगस्‍त 2019 को प्रातः 11.00 बजे से निदेशक डा. आर.आर.बी.सिंह की अध्‍यक्षता में पेंशन अदालत का भव्‍य आयोजन किया जाएगा। संस्‍थान के वित्‍त नियंत्रक डी.डी.वर्मा ने यह अवगत कराया कि पेंशन अदालत का राष्‍ट्र स्‍तर पर उत्‍तरी क्षेत्र के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्‍थानों से सेवानिवृत्‍त सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के लिए वृहद स्‍तर पर आयोजन किया जा रहा है। इस पेंशन अदालत का मुख्‍य उद्देश्‍य पेंशनरों एवं आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्‍याओं का मौके पर ही त्‍वरित समाधान करना है। इस आयोजन में परिषद के सेवानिवृत्‍त कर्मचारी और पारिवारिक पेंशनर अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं समाधान के लिए प्रस्‍तुत कर सकते हैं। उन्‍होंने यह भी अवगत कराया कि पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं रखने के लिए अपने प्रतिनिधि को भी भेज सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्‍या 0184 2259301/2259481 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *