Breaking News
Home / Uncategorized / 28 अगस्त को आयोजित होगा छडियों का मेला : येशेंद्र

28 अगस्त को आयोजित होगा छडियों का मेला : येशेंद्र

कुरुक्षेत्र। जाहर वीर गोगा नवमी का त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: तडके से ही गोगा जी की मैडी पर श्रद्धालुओंं की लंबी लाईने लगनी शुरु हो गई थी। गोगा जी की पूजा करने का यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। महिलाओं और पुरुषों ने भारी सं या में गोगा जी मैडी पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ंाडारा शुरु होने से पहले रवि प्रकाश ने परिवार सहित गुरु गोरक्षनाथ व जाहर वीर गोगा जी की मैडी पर चदर चढाई और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जाहर वीर गोगा भवन निर्माण एसोसिएशन के प्रधान येशेंद्र शर्मा ने बताया कि गोगा नवमी के दिन प्रतिवर्ष भारी सं या में श्रद्धालु गोगा जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं। इस दिन दूर दराज के इलाकों से भक्त जन गोगा जी की मैडी पर मथा टेकने के लिए आते हैं। उन्होने बताया कि छडियों का मेला 28 अगस्त को जाहर वीर गोगा जी की मैडी पर भरा जाएगा। छडियों के मेले वाले दिन प्रात: 8 अजे हवन आयोजित होगा। 11 बजे चादर चढाई जाएगी और उसके पश्चात विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि 28 अगस्त को सांय काल को दंगल आयोजित होगा व रात्रि को गोगा जी का जागरण किया जाएगा। यशेंद्र शर्मा ने बताया कि छडियों के मेेेले वाले दिन दूर दराज के इलाकों से भारी सं या में श्रद्धालु गोगा जी की मैडी पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इस अवसर पर यशेंद्र शर्मा, पार्षद नीतिन भारद्वाज लाली, रामपाल शर्मा, तरूण शर्मा, विक्की बराडा, रूद्रांश, अभि शर्मा, कनिष्का, मीमांशा, यशिका, विशु, रीतु, रजनी, किरण, शिवाय, मांगेश्वर, सुंदर वालिया, शिवकुमार गर्ग, पूर्वपार्षद दीपक सिंगला, धर्मवीर, प्रेम शर्मा सहित भारी सं या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो परिचय

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *