Breaking News
Home / Uncategorized / 29 मई को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम जल ही जीवन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

29 मई को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम जल ही जीवन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

कैथल, 28 मई: अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा पटवारियों को निर्देश दिए कि जो भी किसान मक्का व अरहर के लिए आवेदन करता है, उनका किला नंबर, मुरब्बा नंबर व खेवट नंबर की वैरीफिकेशन करना सुनिश्चित करें, ताकि फार्म के सभी कॉलम भरने के बाद जल ही जीवन पोर्टल पर अपलोड किए जा सकें। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 29 मई को सायं 4 बजे चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम जल ही जीवन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

श्री आरके सिंह लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानों को मक्का व अरहर जैसी फसलों को लगाने हेतू जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वे किसानों को यह भी समझाएं कि धरती के पानी का स्तर गिरता जा रहा है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो भविष्य में पानी पीने के लिए भी नही मिलेगा। किसानों को पानी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। सरकार फसल विविधिकरण के प्रति किसानों का रूझान बढ़ाना चाहती है। किसान भी कृषि विभाग के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान 5 एकड़ में धान की फसल करता है तो वह उसमें से कम से कम डेढ़ व 2 एकड़ मक्का व अरहर की फसल करें। किसी भी किसान को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही आएगी। इसके अलावा किसान अपने स्तर पर भी अपनी फसल बेच सकता है। सरकार द्वारा पूंडरी खंड को चुना गया है। इस योजना के तहत बासमती धान की फसल के अलावा दूसरी फसल उगाने के लिए जागरूकता अभियान जोरों से चलाया जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री 29 मई को सायं 4 बजे वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम जल ही जीवन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे तथा किसानों से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला कैथल में लगभग 200 किसान वीडियो कांफ्रैंस में हिस्सा लेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि किसान संबंधित कृषि विकास अधिकारी व पटवारी से मिलकर मक्के व अरहर की बिजाई के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जून तक करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतू किसान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पास बुक, वोटर कार्ड लेकर आएं। पंजीकरण के बाद किसान हरियाणा बीज विकास निगम पूंडरी तथा ब्लाक एग्रीख्र कार्यालय पूंडरी से मुफ्त में बीज प्राप्त कर सकते हैं। किसान इन फसलों के बारे में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर तहसीलदार चेतना, बौध सिंह, खंड विकास पंचायत अधिकारी कंचन लता, दिनेश शर्मा, सज्जन कुमार के अलावा संबंधित पटवारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *