Breaking News
Home / Events / 3 दिवसीय योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम पिहोवा के स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय तथा पिहोवा की अनाजमंडी में आयोजित किया जाएगा

3 दिवसीय योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम पिहोवा के स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय तथा पिहोवा की अनाजमंडी में आयोजित किया जाएगा

पिहोवा 7 जून: आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर पिहोवा स्तर का 3 दिवसीय योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम पिहोवा के स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय तथा पिहोवा की अनाजमंडी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पिहोवा के एसडीएम निर्मल नागर ने दी।

उन्होंने बताया कि 9 जून को बीडीपीओ कार्यालय में सरपंच व पंच के लिए योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयेाजित होगा तथा 10 व 11 जून को पिहोवा की अनाजमंडी में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारी तथा जनसाधारण व गणमान्य व्यक्तियों के लिए योगा की रिर्हसल प्रात: 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा रिर्हसल करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति 21 जून को मनाया जाएगा। इन सभी तिथियों के लिए उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी अपनी भागीदारी योग दिवस के दिन करें तथा उन्होंने सभी पत्रकारों से भी अनुरोध किया कि इस कार्यक्रम में भाग लें तथा कार्यक्रम की कवरेज करके आमजनता तक पहुंचाएं।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *