कुरुक्षेत्र 3 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने नए बस स्टैंड से नव वर्ष के अवसर पर किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत 3बसों को झंडी दिखाकर दिल्ली और चंडीगढ के लिए रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो को 6 नई बसें किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत मिली है, इनमें से 3 बसों को सम्बन्धित स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है और शेष 3 बसें भी जल्द कुरुक्षेत्र डिपों में आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों का टाइम टेबल और शैडयूल परिवहन विभाग द्वारा तैयार किया गया है यह बसें एक दिन में कम से कम 300 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इन बसों का एग्रीमेंट हरियाणा राज्य परिवहन के डिपो में किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत 26.92 पैसे प्रतिकिलोमीटर के आधार पर हुआ है। प्रदेश में 166 बसों का एग्रीमेंट हुआ है जिसमें से 6 बसें कुरुक्षेत्र डिपो को मिली है। इन बसों में हरियाणा परिवहन विभाग की बसों की तरह सारी सुविधाएं उपलब्ध है, शेष बची बसों का रूट मैप जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India