करनाल 25 जुलाई, जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 3 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होगी। इस बैठक की हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कष्ट निवारण समिति के सभी सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यगण भाग लेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में अध्यक्ष एवं मंत्री कृष्ण बेदी के सामने विभिन्न विभागों से संबंधित 10 मामले रखे जाएंगे। संबंधित विभाग व शिकायतकर्ता तक बैठक की सूचना भेजी जा चुकी है ताकि शिकायतकर्ता समय पर पहुंच कर अपने मामले का निपटान करवा सके।
——————–
करनाल 25 जुलाई, जिला रोजगार कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का शुभारम्भ निगरानी समिति घरौंडा के अध्यक्ष कविन्द्र राणा द्वारा गत दिवस को राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता वित्त साक्षरता निदेशक एन. के. सिक्का द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में बी.कॉम अंतिम वर्ष की 150 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिसिंपल डा० अनुराधा पुनिया तथा डॉ० विकास अत्री द्वारा सहयोग दिया गया।
दूसरी ओर व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान वीरवार को डी ए वी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला रोजगार अधिकारी शमशेर सिंह द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डा० सुरेन्द्र नागिया द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह सिरसी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा के 100 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिसिंपल रविन्द्र गोयल द्वारा सहयोग किया गया।
यह व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह गत 22 से 26 जुलाई तक करनाल शहर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।
Post Now India Post Now India