Breaking News
Home / Uncategorized / 32 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

32 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को फिजिक्स विषय की पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 47 आवेदकों में से 32 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि इसके लिए फिजिक्स विभाग में परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। उन्होंने स्वयं सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अलाईड विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित होगी। इनमें अर्थशास्त्र, इलैक्ट्रॉनिक्स साइंस, जियोफिजिक्स, मैनेजमैंट यूएसएम, मॉस कम्यूनिकेशन, टूरिज्म व यूआईईटी एमई विषय शामिल हैं। इन परीक्षाओं के  लिए यूआईईटी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *