करनाल 15 जून:हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि शहरी क्षेत्र में जिन परिवारों ने अटल सेवा केन्द्र या नागरिक सुविधा केन्द्रों पर बी.पी.एल. सूची में नाम दर्ज करवाने हेतू आवेदन किया था, उनकी जांच-पड़ताल के बाद उनमें से 4 हजार 87 आवेदन पत्र आपात्र पाए गए हैं। इन आपात्र आवेदन कर्ताओं की सूचियां सम्बंधित नगर निगम या नगर पालिका कार्यालयों में चस्पा करवां दी गई हैं, जहां से कोई भी आवेदनकर्ता इसे देख सकता है।
उप निगमायुक्त धीरज कुमार ने इस सम्बंध में बताया कि जिस भी आवेदनकर्ता को इस पर एतराज हो तो वह सम्बंधित नगर निगम या नगर पालिका में 20 जून 2019 से पहले अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी आवेदनकर्ता द्वारा गलत सूचना दी जाती है तो उसके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Post Now India Post Now India