कुरुक्षेत्र, 26 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए बीएफए पेंटिंग अप्लाईड आर्ट एंड स्कल्पचर चार वर्षीय व बीफार्मेसी चार वर्षीय कोर्स की प्रवेश परीक्षा बुधवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ हुकम सिंह ने बताया कि बीएफए पेंटिंग अप्लाईड आर्ट एंड स्कल्पचर चार वर्षीय कोर्स के लिए 306 विद्यार्थियों ने व बीफार्मेसी चार वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए 521 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक परीक्षा केन्द्र सामुदायिक केन्द्र में व बीफार्मेसी चार वर्षीय के लिए तीन परीक्षा केन्द्र यूआईईटी में बनाए गए थे तथा प्रवेश परीक्षा की पूरी वीडियोग्राफी हुई।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India