कैथल, 30 मई: जिला रैड क्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि 6 जून, 16 जून व 28 जून को प्रात: 9 बजे से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 जून को मुस्लिम जमात अहमदिया रमाना रमानी संस्था द्वारा गांव रमाना-रमानी के आदर्श पब्लिक स्कूल में, 16 जून को श्री आनंद सेवा समिति कैथल संस्था द्वारा स्थानीय गीता भवन मंदिर में तथा श्री दिनेश पाठक द्वारा स्थानीय सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इस रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर महादान के इस कार्य को आगे बढ़ाएं। रक्त का दान सबसे बड़ा दान है, जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सके।
Home / Kaithal / 6 जून, 16 जून व 28 जून को प्रात: 9 बजे से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India