करनाल 06 अगस्त: अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि राष्टï्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्र करनाल द्वारा आज 7 अगस्त को सोलर इन्वर्टर चार्जर का ड्रा कम्पयूटर के द्वारा प्रात: 11 बजे निकाला जाएगा। उन्होंने बताया की सोलर इन्वर्टर चार्जर के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून थी। इसके तहत 300 वाट के लिए 100 व 500 वॉट के लिए 1055 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। ड्रा के द्वारा 300 वॉट के लिए 11 व 500 वॉट के लिए 7 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। कम्पयूटर के द्वारा बाकी आवेदनकत्र्ताओं की प्रतीक्षा सूची बनाई जाएगी, जिन्हें बाद मे ग्रांट प्राप्त होने के पश्चात क्रम अनुसार सोलर इन्वर्टर चार्जर लगवाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 300 वॉट के इन्वर्टर के लिए 6000 रुपये व 500 वॉट के इन्वर्टर के लिए 10000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। कोई भी आवेदनकर्ता राष्टï्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्र में ड्रा की प्रक्रिया को देख सकता है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India