शाहाबाद मारकंडा, 23 फरवरी : शनिवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने 10 करोड 52 लाख 23 हजार रूपए की लागत से दयालनगर-नलवी मार्ग के मारकंडा नदी पर बनने वाले पुल का पूर्ण वैदिक रीति से शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण होने से दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। गांव गुमटी के राजकीय मिडल स्कूल के प्रांगण में उपस्थिति को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि 70 सालों से रूके हुए विकास कार्य प्रगति पर हैं और पूरे इलाके मे बिना भेदभाव के करोडों रूपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होने कहा कि शाहाबाद के इतिहास में नगर व हल्के के हर गांव का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होने बताया कि बीते दिनों किसान रैस्ट हाऊस, लोक निर्माण विश्रामगृह का कार्य पूर्ण होने पर जनता को समर्पित किए गए। इसी प्रकार से शाहाबाद में 100 बैड के सरकारी अस्पताल का 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शाहाबाद में पुरानी चमड़ा फैक्टरी में 18 ट्रेडों से बनने वाली आई.टी.आई व गुमटी घाट पर बनने वाला एच.एल. ब्रिज शिलान्यास कुछ दिनों में ही राज्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मैंबर ब्लॉक समिति विशाल शर्मा, युवा भाजपा नेता विकास सिद्घू तथा सुखविंद्र गुमटी ने राज्यमंत्री का शाल व स्मृति देकर स्वागत किया तथा गांव के विकास कार्यो हेतू मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने सभी कार्य पूर्ण करवाने की घोषणा की। इसी प्रकार से कलसाना, मोहनपुर कलसाना पुल, दयालनगर फाटक पर बनने वाला अंडरब्रिज का कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि यह पुल सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की देख रेख में बनाया जाएगा और यह पुल 1 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी लंबाई 146 किलोमीटर व चौडाई 7 मीटर होगी और अति आधुनिक तकनीक से निर्माण होगा। इस पुल के निर्माण होने से जनता की 70 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचने पर मैंबर ब्लाक समिति विशाल शर्मा व युवा भाजपा नेता विकास सिद्धू व सुखविंद्र गुमटी ने स्मृति चिन्ह देकर राज्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र गोस्वामी, कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार भुक्कल, कार्यकारी अभियंता विजीलैंस गुरविंद्र ङ्क्षसह,सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह ढकाला, एस.डी.ओ. विनोद तंवर, रमेश पार्चा, रमेश कुमार, संदीप कुमार, रमेश सिद्घू, विशाल शर्मा, भाजपा नेता कर्णराज तूर, देवराज चराया, बलदेव राज सेठी, न.पा.प्रधान बलदेव राज चावला, गोपाल राणा, रिंकू चहल खरींडवा, मंैबर ब्लाक समिति डा. संपूर्ण सिंह कलसाना, नरेश खेडा, गुलजार सिंह रंधावा, पवन गुमटी, राज सतीजा, राजेश चावला, डा. संपूर्ण सिंह, मुलखराज गुंबर, सरपंच ओमप्रकाश, विक्रम अटवान, अशोक राणा अजराना, जोगिंद्र रत्ता सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India