Breaking News
Home / Uncategorized / 75 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप – उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

75 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप – उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल 21 अगस्त: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जो किसान अपने सिंचाई पम्प को सोलर पम्प से बदलना चाहते है, उन्हें 3 एचपी से 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे, क्योंकि डीजल व अन्य पम्प से सिंचाई करने पर किसान का काफी खर्चा होता है तथा पर्यावरण भी दूषित होता है। इसके अलावा गोशालाओं, वॉटर यूजर एसोसिएशन, सामूहिक सिंचाई सिस्टम को भी 75 प्रतिशत अनुदान पर सौर ऊर्जा पम्प दिए जाएंगे। किसान अपना आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से 31 अगस्त 2019 तक कर सकता है।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी व 10 एचपी के सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। ये सिस्टम केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे, जो किसान सूक्ष्म सिंचाई जैसे टपका सिंचाई अथवा फव्वारा सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करते हों। यदि जिले में निर्धारित लक्ष्यों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तो ड्रा के माध्यम से सोलर पम्प वितरित किए जाएंगे। जिन किसानों को पहले अनुदान पर सौर ऊर्जा पम्प दिए जा चुके हैं, वे इस योजना के तहत पात्र नहीं हैं। एक किसान को केवल एक ही पम्प दिया जाएगा। यदि चयनित किसान 25 प्रतिशत की राशि जमा होने उपरांत अपना आवेदन रद्द करवाता है तो उसकी 5 प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी। अनुदान के उपरांत 3 एचपी के पम्प की लगभग कीमत 58750 रुपये, 5 एचपी 83250 रुपये, 7.5 एचपी 1,19500 रुपये व 10 एचपी के पम्प की लगभग कीमत 1,52500 रुपये होगी। उन्होंने उन सभी किसानों से आग्रह किया कि जो किसान सौर ऊर्जा पम्प लेना चाहता है वह अपना आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से 31 अगस्त 2019 तक कर सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *