करनाल 18 दिसम्बर, गीता जयंती समारोह में शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां एक ओर लोगों को कर्म करने का संदेश दे रहे हैं, वहीं गीता जयंती में प्रदर्शित बाबू मूलचन्द जैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा लगाया गया स्टॉल भी वहां आ रहे लोगों को इसी संदेश की ओर आगे बढऩे का मार्ग दिखा रहा है।
स्टॉल पर उपस्थित बच्चों द्वारा दर्शाए गए वर्किंग मॉडल लोगों को काफी पसन्द आ रहे हैं। यह वर्किंग मॉडल बच्चों के विकास कौशल को दर्शाते हुए बता रहे हैं कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किस प्रकार उनमें विकास कौशल को विकसित किया जा रहा है। स्टॉल पर छात्र सचिन द्वारा जेसीबी, वायरमैन ट्रेड के छात्रों द्वारा ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, छात्र सचिन बंसल द्वारा हाइड्रॉलिक लिफ्ट, रोहित द्वारा ग्राइंडर, अजय द्वारा एयर कम्प्रैसर तथा छात्र अमन व सुमित द्वारा इलैक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम दर्शाया गया था। यह सभी मॉडल समारोह में आए लोगों को बता रहे थे कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से टे्रनिंग लेकर अपने भविष्य को संवारा जा सकता है और रोजगार व स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ा जा सकता है, साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए मेक इन इंडिया और कौशल विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
यह स्टॉल बाबू मूलचन्द जैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बलदेव सगवाल के मार्गदर्शन में वर्ग अनुदेशक जसविन्द्र सन्धु, अनुदेशक कमल कालरा, अनुदेशक रामबिलास, अनुदेशक दिनेश व अनुदेशक हरेन्द्र सिंह के सहयोग से संस्थान के छात्रों द्वारा लगाया गया है।
Post Now India Post Now India