Breaking News
Home / Crime / पशु चोर गिरोह का एक सदस्य काबू

पशु चोर गिरोह का एक सदस्य काबू

कुरूक्षेत्र 19 दिसम्बर। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के डिटेक्टिव स्टाफ ने पशु चोर गिरोह के एक सदस्य को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि जिला कुरूक्षेत्र के डिटेक्टिव स्टाफ ने एक पशु चोरों पर शिकंजा कस्ते हुए एक पशु चोर मीर हसन वासी छोटा लापरा जिला यमुनागर को काबू किया। इरफान वासी छोटा लापरा जिला यमुनानगर को नारायण गढ़ पुलिस द्वारा थाना शहजादपुर जिला अम्बाला के पशु चोरी के मामले में गिरफतार किया गया था। जिसने गिरफतारी के दौरान उसने स्वीकार किया था कि उन्होने जिला कुरूक्षेत्र में भी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई स्थानों से पशु चोरी किये हुए है। उसका एक साथ मीर हसन पुत्र अली हसन जो कि जिला कारागार यमुनानगर मे बंद है। जिस पर डिटेक्टि स्टाफ ने आरोपी मीर हसन का प्रोडक्शन वारन्ट जारी करवा कर मीरहसन कों पुलिस रिमाण्ड पर लेकर जांच शरू की। मीर हसन ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि उन्होने थाना शाहबाद अन्तर्गत गांव तंगौर से दो भैसें चोरी की थी। थाना बाबैन एरिया में उन्होने इस प्रकार की 4 वारदातें की हुई है तथा एक वारदार पिपली थाना के एरिया में भी की हुई है। जिसने जिला कुरूक्षेत्र में 6 वारदातों का खुलासा किया । जिसकों माननीय अदालत के आदेश से जिला कारागार कुरूक्षेत्र भेज दिया गया है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *