Breaking News
Home / Gita Mahotsav / मैक की ओर से आयोजित सांग में पहुंचे लोग, सांग का उठाया लुत्फ

मैक की ओर से आयोजित सांग में पहुंचे लोग, सांग का उठाया लुत्फ

मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा गीता जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अपना योगदान दिया गया। एक ओर जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नुक्कड़ नाटक करवाकर सामाजिक संदेश दिए, वहीं हरियाणवी सांस्क्ृतिक कार्यक्रम के द्वारा प्रसिद्ध गायक गजेंद्र फौगाट ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण धर्मशाला के सहयोग से छह दिवसीय सांग उत्सव में प्रदेश के सांगप्रेमियों को अलग- अलग किस्से देखने व हरियाणवी संस्कृति को जानने का अवसर मिला। इसके अलावा गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में सुबे सिंह द्वारा दो दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन मैक द्वारा करवाया गया। जिसमें पहले दिन सांग सत्यवान सावित्री तथा दूसरे दिन धर्मदेवी का मंचन हुआ। सांग उत्सव  के उद्घाटन अवसर पर मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन विशेष रुप से उपस्थित रहे। वहीं सभा के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *