Breaking News
Home / Uncategorized / राज्यपाल हिमाचल प्रदेश आचार्य देवव्रत के निर्देश पर प्रधान कुलवन्त सैनी ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र की देशी खाण्ड यूनिट का शुभारम्भ

राज्यपाल हिमाचल प्रदेश आचार्य देवव्रत के निर्देश पर प्रधान कुलवन्त सैनी ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र की देशी खाण्ड यूनिट का शुभारम्भ

कुरुक्षेत्र, 20 दिसम्बर 2018: गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के निर्देश पर गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सैनी व सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने गुरुकुल की देशी खाण्ड यूनिट का विधिवत् शुभारम्भ किया और स्लाइजर से निकली देशी खाण्ड की पहली खेप को गोशाला में गऊओं को खिलाया। इस अवसर पर क्रेशर के ठेकेदार धर्मपाल, राजकुमार, सूबेदार बलवान सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्रधान कुलवन्त सैनी ने बताया कि ब्रह्मसरोवर पर चल रहे गीता जयन्ती महोत्सव में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 10 नं. स्टॉल पर गुरुकुल के च्यवनप्राश, हर्बल चाय, शुद्ध शहद के अलावा प्राकृतिक गुड़, शक्कर, देशी राब व खाण्ड आदि उपलब्ध है। स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की भारी मांग को देखते हुए गुरुकुल के क्रेशर पर सोंठ, मेथी, अलसी, अजवायन, मूंगफली, काजू, सौंफ मिक्स गुड़ तैयार किया गया है जो गीता जयन्ती समारोह के साथ-साथ गुरुकुल के प्राकृतिक बिक्री केन्द्र पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत का उद्देश्य है कि गुरुकुल के क्रेशर से लोगों को जहरमुक्त, शुद्ध व प्राकृतिक गुड़, शक्कर, राब, देशी खाण्ड उपलब्ध करवायी जाए जिससे लोग स्वस्थ और निरोग रहें।
सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुकुल के क्रेशर पर गुड़, शक्कर, राब व देशी खाण्ड को बनाने की प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। गुरुकुल के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर उत्पादित गन्ने से ही गुड़, शक्कर, देशी खाण्ड बनाई जा रही है जो पूरी तरह से 100 प्रतिशत शुद्ध, प्राकृतिक एवं जहरमुक्त है। गुरुकुल के किसी भी उत्पाद में किसी भी प्रकार के केमिकल व मिलावटी रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता और सभी उत्पाद पूर्णरूप से प्राकृतिक हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *