कुरुक्षेत्र। हरियाणा पिछडा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रम्बा ने कहा है कि सरकार ने एससी, एसटी व बीसी वर्ग के साथ कठोर घात किया है। वे शनिवार को सिरसला रोड के कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। रम्बा ने कहा कि देश में पिछडा वर्ग, असुसूचित जाति व जनजाति की कुल 85 प्रतिशत जनसंख्या है, इनके अलावा स्वर्ण जातियां मात्र 15 प्रतिशत हैं। मौजूदा में दिए गए फैसले में इन जातियों को सिर्फ इनके आरक्षण में से ही लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया है, जोकि सरासर गलत है। आरक्षण के हिसाब से देखा जाए तो इन 85 प्रतिशत जनसंख्या को मात्र 49.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया है। जबकि 15 प्रतिशत स्वर्ण जातियों को 50.5 प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। रम्बा ने बताया कि अनुसूचित जाति को 15 प्रतिशत, जनजाति को 7.5 प्रतिशत व पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को दोबारा से पुर्नविचार करने की आवश्यकता है। वहीं सरकार को भी चाहिए कि या तो देश को आरक्षण मुक्त किया जाए और सभी जातियों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाए। नहीं तो इन वर्गांे को पहले की तरह ही आरक्षण का लाभ दिया जाए। इस मौके पर रामलाल, राम रत्न कटरिया, फकीर चंद, रोशन लाल, बलवंत सिंह, मा. लालचंद, हरनेक सैनी, सुखदेव, नसीब सिंह, कुलवंत सिंह, प्रेमनागवान, मोहनलाल धीमान, रामदिया मौजूद रहे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India