Breaking News
Home / Uncategorized / भावांतर भरपाई योजना में किसान करवाएं अपनी फसलों का पंजीकरण: डीएचओ मदन लाल

भावांतर भरपाई योजना में किसान करवाएं अपनी फसलों का पंजीकरण: डीएचओ मदन लाल

करनाल 20 दिसम्बर,                    जिला बागवानी अधिकारी मदन लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों की फसलों को पंजीकरण करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत पंजीकरण करवाने वाले किसानों को सरकार के निर्धारित मूल्य पर अपनी फसल बेचने का मौका मिल सकेगा और किसानों की मंदी के कारण उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा।
जिला बागवानी अधिकारी ने वीरवार को इंद्री खंड के गांव टपरियो में किसान जागरूकता कैंप लगाकर किसानों को भावांतर भरपाई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आलू, टमाटर, प्याज, फूलगोभी को इस योजना में शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी फसल का निर्धारित समय में पंजीकरण करवाना होता है और जब फसल सस्ते भाव मे बिक रही हो तो पंजीकृत किसान पास लगती सब्जी मंडी में जाकर बिक्री करें। सब्जी के दाम  यदि लागत मूल्य से कम है तो उसकी भरपाई सरकार करेगी ताकि किसानों को लागत मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि फूलगोभी 31 दिसम्बर तक, टमाटर व प्याज का 15 फरवरी तक पंजीकरण करवाने का समय निर्धारित किया गया है कोई भी किसान ऑनलाईन अपना पंजीकरण करवा सकता है। यदि किसी किसान को पंजीकरण करवाने में दिक्कत आती है तो वह बागवानी के कार्यालय में आकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को किसान जागरूकता कैम्प इंद्री खंड के गांव रम्बा में लगाया जाएगा।
इस मौके पर बागवानी के विषय विशेषज्ञ डॉ. रणबीर मान सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति व किसान उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *