कुरुक्षेत्र 20 दिसम्बर जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा पुरुष सिपाही पद की परीक्षा का आयोजन 23 दिसम्बर 2018 को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा 23 दिसम्बर को सुबह के सत्र में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।
जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 23 दिसम्बर 2018 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर सांय 4 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीने भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर 22 दिसम्बर को होगी बैठक
जिलाधीश ने कहा कि इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से सम्पन्न करवाने के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट की डयूटी लगाई गई है। परीक्षा तैयारियों को लेकर 22 दिसम्बर को लघु सचिवालय में दोपहर 1 बजे सभी सम्बन्धित अधिकारी व डयूटी मैजिस्ट्रेट की एक बैठक का भी आयोजन होगा। इस बैठक में सभी अधिकारी समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
Post Now India Post Now India