Breaking News
Home / Politics / वार्ड-17 से आजाद प्रत्याशी जोगिन्द्र शर्मा सैंकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल

वार्ड-17 से आजाद प्रत्याशी जोगिन्द्र शर्मा सैंकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल

करनाल, 21 दिसम्बर, करनाल नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब दूसरे वार्डों के पार्षद भी भाजपा की नीतियों में अपना विश्वास जताने लगे हैं। आज वार्ड नं.-17 के पार्षद जोगिन्द्र शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी से प्रभावित होकर अपने सैंकड़ों साथियों सहित जिनमें प्रमुख तौर पर प्रमोद शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा शिव कालोनी, सोनू शर्मा, अशोक कुमार, मोहन शर्मा, रमेश वधावन, सोमदत्त शर्मा व राजपाल शर्मा के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने पार्षद जोगिंद्र शर्मा व उनके साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात पार्षद जोगिन्द्र शर्मा द्वारा शिव कालोनी में धन्यवाद यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी पदाधिकारी के साथ नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि नगर निगम चुनावों में जिस प्रकार से पांचों जिलों में भाजपा के मेयर बने हैं यह भाजपा की विकासशील नीतियों का परिणाम हैं। जनता जर्नादन ने नगर निगम चुनावों में भाजपा की सरकार बनाकर मुख्यमंत्री जी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाई है और यह जीत उन विपक्षी दलों के मुंह पर जनता का एक जोरदार तमाचा है जो यह कहते नहीं थकते थे कि मुख्यमंत्री ने विकास में अभी तक कुछ नहीं करवाया है।
जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने  कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में आज प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। सबका साथ-सबका विकास के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें एक कर्मठ मुख्यमंत्री के रुप में विधायक मिला है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करनाल में अनेक नई परियोजनाएं शुरु की गई है, जिनका सीधा-सीधा लाभ करनाल की जनता को मिलेगा।
इस मौके पर नगर निगम मेयर करनाल श्रीमती रेणुबाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, बृज गुप्ता, शमशेर सिंह नैन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, रामनगर मंडल अध्यक्ष  अमर ठक्कर, राजेन्द्र नंदा, वार्ड-17 से प्रत्याशी रहे गजे सिंह सैनी, नरेश रोहिला, नरेन्द्र पंडित, श्यामू छाबड़ा पूर्व पार्षद सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *