Breaking News
Home / Uncategorized / खाकी का भूख के विरुद्ध अभियान सराहनीय- सुषमा

खाकी का भूख के विरुद्ध अभियान सराहनीय- सुषमा

कुरुक्षेत्र. खाकी ने भूख के विरुद्ध अभियान छेड़कर भूख से सोने को विवश लोगों का पेट भरने का बीड़ा उठा लिया है. 2 वर्ष से मधुबन से आरम्भ यह अभियान कुरुक्षेत्र में 227 दिन पूर्ण कर चूका है. इस अभियान का लक्ष्य है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोये. मदर टेरेसा के एक वाक्य “तुम सैकड़ों लोगों का पेट नहीं भर सकते लेकिन एक व्यक्ति को तो भोजन करा उसका पेट भर सकते हो” इस आधार हरियाणा पुलिस के जवानो ने मधुबन से रोटी बैंक का आरम्भ किया था जो आज कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त हरियाणा के अन्य शहरों में भी कार्यरत है. ये जानकारी हरियाणा पुलिस सीन ऑफ़ क्राइम विशेषज्ञ एवं रोटी बैंक शाखा के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक श्रीकांत जाधव साहब के दृष्टिकोण स्वरूप आज रोटी बैंक शाखा हरियाणा के विभिन्न शहरों में कार्यरत है जो भूख से पीड़ित का पेट भरने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस के जवानो के हर घर से रोटी बैंक में सहयोग प्राप्त हो रहा है, इतना ही नहीं जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिनमे बिमल विनोद वशिष्ट, पंकज ठकराल, डॉ. राम रतन शर्मा, डॉ. भारतेन्दु हरीश, राज पंवार, अन्नपूर्णा शर्मा, डॉ. माधविका मदान और असंख्य लोग शामिल हैं. आज रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी सुषमा मुख्य रूप से पधारी और भोजन वितरण करते हुए इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीकांत जाधव साहब ने हरियाणा पुलिस के एक नए चेहरे को उजागर किया है जो सेवा, सुरक्षा और सहयोग का एक दर्पण है.

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *