करनाल 21 दिसम्बर , करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इलैक्शन सुपरवाईजरों की आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनावों के दृष्टिगत बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे कि बिजली, फर्नीचर, रैम्प, पानी, शौचालय तथा छाया इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि चुनाव के दिनों में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं होना अनिवार्य हैं। इसके लिए सभी सुपरवाईजर सभी स्कूल, कॉलेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों से संपर्क करके उनके ई-मेल आईडी, मोबाईल फोन नम्बर प्राप्त करें और उसे रिकॉर्ड में अपडेट करें व मतदान केन्द्रों की फोटो लेकर सॉफ्टवेयर में अपडेट करें।
इस मौके पर इलैक्शन कानूनगो नरेश कुमार, कृष्ण चंद, लवलीन, किरण, सुमन, संतोष, सतबीर सिंह, सुमित, महेन्द्र, ओम प्रकाश, जयवीर, साहिल आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India