करनाल 21 दिसम्बर, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा में पांचों नगरनिगमों में जीताकर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास नीतियों पर मोहर लगाई है।
सुभाष चंद्र माडल टाऊन स्थित वृद्वाश्रम में बुजर्गों से मिलने पहुंचे और उनका कुशल-क्षेम पूछा और उपस्थित लोगों को नगरनिगम चुनाव की जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पांचों नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर चुने गए है और अधिकतर वार्डो में भाजपा के पार्षद बने है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे हरियाणा में सबका साथ, सबका विकास के आधार पर चार साल में जो रिकार्डतोड़ विकास कार्य किये हैं, वो सब जग जाहिर है। भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के मामले में मनोहर सरकार ने अपने वायदे को निभाया है और राजनीति को सेवा समझकर प्रदेश का सर्वांगिण विकास करवाया जा रहा है। सुभाष चंद्र ने कहा कि नगरनिगम चुनाव के बाद अब शहरों में विकास की गति दुगुनी होगी और जनता के हित के कार्य तेज गति से करवाये जाएंगे। इस मौके पर जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य तेजिन्द्र बिड़लान, समाजसेवी राजेश कुमार राजू, दयानंद, भगवान दास, मदन लाल, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India