Breaking News
Home / Crime / कुरूक्षेत्र में अलग अलग जगहों से 3 के लापता होने का मामला प्रकाश में आया

कुरूक्षेत्र में अलग अलग जगहों से 3 के लापता होने का मामला प्रकाश में आया

कुरूक्षेत्र 21 दिसम्बर:- जिला कुरूक्षेत्र में अलग अलग जगहों से 3 के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। गांव भागल जिला कैथल निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत मंे बताया कि उसकी बहन उम्र 25 साल दिनांक 20 दिसम्बर को रोटरी चोंक कुरूक्षेत्र से लापता है। जिसकी उन्होने अपने तौर पर हर जगह तलाश की पर उसका कही कोई पता नही चल सका है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है। थाना शाहबाद में रोशन निवासी नई अनाज मण्डी शाहबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि उसका लडका मनीष उम्र 7 साल और उसका पडोसी रवि उम्र 14 साल पुत्र मन्जू वासी पटटी शहजादपुर शाहबाद दिनांक 18 दिसम्बर से शाहबाद मारकण्डा से लापता हैं। जिसकी उन्होने अपने तौर पर हर जगह तलाश की पर उनका कही कोई पता नही चल सका है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *